-
Advertisement

जी-20 में पीएम मोदी ने जो बाइडन को भेंट की कांगड़ा की मिनिएचर पेंटिंग
धर्मशाला, मंडी। इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी बाली में जी 20 शिखर सम्मेलन संपन्न हो गया। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को कांगड़ा मिनिएचर पेंटिंग (Kangra Miniature Painting) भेंट की है। इससे कांगड़ा का सम्मान बढ़ा है। वहीं पीएम ने स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज को कुल्लू में बनने वाली रणसिंघे की जोड़ी भी भेंट की। वहीं उन्होंने इंडोनेशिया की पीएम जोको विडोडो (PM Joko Widodo) को किन्नौरी शॉल भेंट की है।
यह भी पढ़ें:जी-20 शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी की सुनक के साथ पहली मुलाकात
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाली गए थे। इससे पहले उन्होंने कांगड़ा में बनने वाले कई उत्पाद कई राष्ट्रध्यक्षों को भेंट किए। उन्होंने हिमाचल में कहा भी था कि वह भारत के हर पारंपरिक उत्पादों को विश्वभर में फैला देना चाहते हैं। कांगड़ा मिनिएचर पेंटिंग को पहाड़ी शैली की चित्रकला भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत गुलेर राजघराने से हुई थी। नैनसुख और मानकू जैसे बड़े चित्रकारों ने इस कला को परवान चढ़ाया। कांगड़ा चित्रकला में सभी रंग वनस्पति से लिए जाते हैं जबकि ब्रश गिलहरी की पूंछ के बालों से बनाए जाते थे। पहाड़ी कला के सबसे संरक्षक के रूप में इतिहास कांगड़ा के महाराजा संसार चंद को याद करता है।

पीएम ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को करनाल की जोड़ी भेंट की
पीएम मोदी ने जी.20 शिखर सम्मेलन में स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज को करनाल की जोड़ी भेंट की है। यह एक पारंपरिक वाद्य यंत्र है। इससे पहले भी मोदी हिमाचल की टोपी, शाल व अन्य पारंपरिक उत्पादों (Caps, shawls and other traditional products) को विदेशों के राष्ट्राध्यक्षों को भेंट कर प्रोत्साहित कर चुके हैं। मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। यहां के उत्पादों को वैश्चिक मंच पर स्थान दिलाने का भरसक प्रयास करते रहते हैं।

इस करनाल की जोड़ी को सीएम जयराम ठाकुर के गृहविधानसभा क्षेत्र सराज के हस्तशिल्पी वीर सिंह (Handcrafter Veer Singh) ने बनाया है। इसको बनाने 12 से 14 दिन लगे थे। दोनों करनालों का वजन पांच किलो है और इसमें पीतल का इस्तेमाल हुआ है। करनाल अकसर लोक उत्सवों व देवी देवताओं के वाद्य यंत्र के रूप में प्रयोग होता है। देव प्रस्थान से पहले बजंतरी करनाल से नाद करते हैं। स्पेन के पीएम को करनाल की जोड़ी भेंट कर मोदी ने पूरे विश्व का ध्यान हिमाचल की कला की ओर आकर्षित किया है।