-
Advertisement
सरेआम लगा रहा था दड़ा सट्टा, करंसी के साथ किया काबू
Last Updated on January 18, 2020 by Deepak
पांवटा साहिब। पुलिस (Polce)ने सरेआम दड़ा सट्टा लगते एक व्यक्ति को काबू ( Arrest) किया है। आरोपी से पुलिस ने नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बसंत गुप्ता निवासी अशोक विहार कॉलोनी पांवटा साहिब को शहर के बद्रीपुर के पास दड़ा सट्टा लगाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से 1380 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस थाना पांवटा साहिब में उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।