-
Advertisement
पांच किलो चरस लेकर बस में कर रहा था सफर, पुलिस ने दबोचा
Last Updated on August 17, 2022 by sintu kumar
किन्नौर। प्रदेश पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने किन्नौर के चोलिंग (Choling) नामक स्थान पर पर एक नेपाली मूल के व्यक्ति से पुलिस ने 5.124 ग्राम चरस (5.124 gm charas) बरामद की है। आरोपी की पहचान गणेश बहादुर (Ganesh Bahadur) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:चरस तस्करी के आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 88 लाख की संपत्ति सीज
वह निजी बस में सवार होकर रिकांगपिओ जा रहा था। इस संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने चोलिंग के पास बस में छापा मारा। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसपी किन्नौर अशोक रत्न ( SP Kinnaur Ashok Ratna) ने बताया किकिन्नौर पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ यह बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है। ऐसे में उक्त नेपाली व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group