-
Advertisement
होम क्वारंटाइन के नियम तोड़ने पर युवक के खिलाफ Police ने दर्ज किया केस
Last Updated on May 10, 2020 by Vishal Rana
नाहन/कांगड़ा। उपमंडल संगड़ाह में होम क्वारंटाइन (Home quarantine) का पालन ना करने पर एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। जानकारी के अनुसार हरिपुरधार क्षेत्र से सटी गेहल पंचायत के प्रधान विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में पंचायत प्रधान ने कहा है कि यशपाल (22) पुत्र हीरा सिंह निवासी डिमाईना, डाकघर कोरग 6 मई को उत्तरप्रदेश के बुलन्दशहर से अपने घर (दोगरी) बड़याल्टा पहुंचा था, जिसकी घर आने की सूचना 7 मई को मार्फत हल्का पटवारी पटवार वृत्त टिक्करी डसाकना को दे दी थी।
यह भी पढ़ें: High Court के पूर्व जज ने कोरोना पीड़ित युवक के अंतिम संस्कार मामले की मांगी जांच
होम क्वारंटाइन की हिदायत देने के बाद 9 मई को इसे पता चला कि यशपाल घर पर नहीं रह रहा है। वह गांव में इधर उधर घूम रहा है। वह ना तो मास्क पहनता और न ही सामाजिक दूरी का पालन करता। पंचायत प्रधान ने स्वयं भी यशपाल को हरिपुरधार में घूमते देखा। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। लिहाजा, पुलिस ने यशपाल के खिलाफ प्रशासन के आदेशों की अवहेलना का थाना संगड़ाह में मामला दर्ज किया है। उधर, जिला कांगड़ा में भी होम क्वारंटाइन जंप करने पर दो मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस थाना खुंडियां के छिलगा में नरवीर सिंह और पुलिस थाना लंबागांव के मोलग में ईश्वर दास ने होम क्वारंटाइन के आदेशों का उल्लंघन किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।