-
Advertisement
Police | Recruitment | Constables |
Last Updated on January 5, 2022 by
जिला ऊना मुख्यालय से सटे झलेड़ा स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस विभाग की कॉन्स्टेबल भर्ती आज से शुरू हो गई है। 15 जनवरी तक होने वाली इस भर्ती रैली में 102 पदों पर कॉन्स्टेबल की भर्ती की जायगी। जिसके लिए 13800 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। भर्ती रैली के पहले दिन 1201 युवाओं ने भर्ती रैली में भाग लेकर पुलिस की नौकरी पाने को पसीना बहाया। डीआईजी नार्थ रेंज सुमेधा द्विवेदी खुद इस भर्ती रैली की सारी व्यवस्थाएं देख रही हैं। हालांकि पहले दिन लगातार बारिश ने भी अभ्यर्थियों समेत पुलिस प्रशासन की दिक्कतें बढ़ाई।