-
Advertisement
किसानों के समर्थन में #Award लौटाने राष्ट्रपति भवन की ओर निकले खिलाड़ी, पुलिस ने रोका
Last Updated on December 7, 2020 by
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में काफी लोग जुट गए हैं। लोग अपने-अपने तरीके से किसानों के इस आंदोलन को सपोर्ट कर रह हैं। सोमवार को कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी कृषि कानूनों (Agricultural laws) के विरोध में अपना अवॉर्ड वापस करने राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने निकले। हालांकि, इन सभी को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। किसानों के आंदोलन के समर्थन में पंजाब और अन्य राज्यों के करीब 30 मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने अपना सम्मान लौटाने की बात कही। पहलवान करतार सिंह के मुताबिक, अभी 30 खिलाड़ी मार्च कर राष्ट्रपति को अपना सम्मान लौटाने जा रहे हैं, लेकिन पंजाब और अन्य इलाकों से कुछ और खिलाड़ी भी ऐसा करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: #Farmers_Protest: वीरेंद्र कंवर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा: आंदोलन के बहाने फैला रहे अराजकता
बता दें कि कृषि कानून के विरोध में कुछ दिनों पहले ही इस तरह अवॉर्ड (Award) वापसी की शुरुआत हुई थी। सबसे पहले पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण सम्मान लौटाया, उसके बाद कुछ लेखकों ने साहित्य अकादमी अवॉर्ड लौटाए। बीते दिन बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी किसानों का समर्थन करने सिंधु बॉर्डर पहुंचे थे। यहां विजेंद्र सिंह ने कहा था कि अगर केंद्र सरकार ये कानून वापस नहीं लेती है तो वो अपना खेल रत्न वापस लौटा देंगे। विजेंद्र सिंह से पहले रेसलर द ग्रेट खली ने भी किसानों का समर्थन किया था और दिल्ली में प्रदर्शन करने की बात कही थी।