-
Advertisement
डॉ राजेश शर्मा के घर पहुंची प्रतिभा सिंह,आधे घंटे तक संगठनात्मक चर्चा
Last Updated on June 10, 2022 by Vishal Rana
कांगड़ा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) व पार्टी कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा के बीच करीब आधा घंटे तक संगठनात्मक चर्चा हुई। इस दौरान शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) भी मौजूद रहे। चर्चा आज सुबह डॉ राजेश के कांगड़ा स्थित आवास पर हुई। धर्मशाला से शिमला वापस जाते हुए प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह डॉ राजेश के कांगड़ा स्थित आवास पर पहुंचे थे। इसी दौरान इन्होंने चर्चा की। डॉ राजेश (Dr Rajesh Sharma) ने बीते कल देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत आते कंडयाला में प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह का जोरदार स्वागत कार्यक्रम करवाया था। डॉ राजेश देहरा विधानसभा क्षेत्र (Dehra Assembly Constituency) में एक्टिव हैं।