-
Advertisement
प्रज्ञान ओझा बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सिलेक्टर, रमेश पोवार की भी एंट्री
BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुषों की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति का नया अध्यक्ष (चीफ सिलेक्टर) नियुक्त किया गया है। वहीं, चयन समिति में खाली हुई जगह पर पूर्व भारतीय स्पिनर और महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच रमेश पोवार को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
ऐसी है नई 5-सदस्यीय पुरुष चयन समिति
इस पुनर्गठन के बाद अब पुरुषों की सीनियर चयन समिति में प्रज्ञान ओझा (अध्यक्ष/चीफ सिलेक्टर) शिव सुंदर दास आरपी सिंह अजय रात्रा रमेश पोवार शामिल है।
प्रज्ञान ओझा का करियर: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 140+ विकेटबाएं हाथ के पूर्व दिग्गज स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।
अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड: उन्होंने टेस्ट में 113, वनडे में 21 और टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में 10 विकेट चटकाए हैं (कुल 140+ अंतर्राष्ट्रीय विकेट)। उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/47 रहा है।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट: प्रज्ञान ने 108 प्रथम श्रेणी मैचों में 424 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने अपना अंतिम फर्स्ट क्लास मुकाबला 2018 में बिहार की ओर से उत्तराखंड के खिलाफ खेला था।
आईपीएल करियर: ओझा ने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने 92 मैचों में 89 विकेट झटके।
रमेश पोवार की चयन समिति में एंट्री और उनका कोचिंग अनुभव
मुंबई के पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं। वे दो अलग-अलग कार्यकालों (2018 और मई 2021) में भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद संभाल चुके हैं।
मिताली राज विवाद: रमेश पोवार का नाम 2018 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान सुर्खियों में आया था, जब तत्कालीन कप्तान मिताली राज के साथ उनका विवाद गहरा गया था। मिताली ने उन पर भेदभाव और अपमानित करने का आरोप लगाया था। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से मिताली को बाहर किए जाने के बाद यह विवाद बढ़ा, जिसके फलस्वरूप पोवार को उस समय पद से हटा दिया गया था।
क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने लिया अंतिम फैसला
बीसीसीआई (BCCI) के अनुसार, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की सदस्यता वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदनकर्ताओं की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद रमेश पोवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।
पंकज शर्मा
