-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/08/priyanka-gandhi-vadra.jpg)
बेटे का Birthday मनाने पति रॉबर्ट वाड्रा संग छराबड़ा पहुंचीं प्रियंका; पुलिस ने नाके पर रोका!
शिमला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi vadra) अपने पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) के साथ बेटे रेहान वाड्रा का जन्मदिन मनाने शनिवार को अपने घर छराबड़ा पहुंचीं। प्रियंका और रॉबर्ट के दोनों बच्चे यहां पहले से मौजूद थे। कांग्रेस नेता ने अपने बेटे का जन्मदिन छराबड़ा (Charawda) स्थित घर पर भी मानया। इससे पहले प्रियंका और उनके पति सुबह 11:40 पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से सड़क मार्ग के जरिए वह 11:50 पर चंडीगढ़ से शिमला के लिए रवाना हो गए। इसके बाद हिमाचल सीमा में प्रवेश करने पर उन्हें दोपहर 2:50 के करीब शोघी बैरियर पर रोका गया। नाके पर प्रियंका गांधी की गाड़ी करीब 5 मिनट तक खड़ी रही।
बच्चों को शिमला में छोड़ दिल्ली लौट गई थीं प्रियंका
यहां पर प्रशासन द्वारा बाकायदा प्रियंका और उनके पति का वैरिफिकेशन किया गया। हालांकि वैरिफिकेशन करवाने के लिए पहले ही प्रियंका के स्टाफ का एक व्यक्ति नाके पर पहुंच गया था। वहीं, वैरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रियंका वहां से जैसे तैसे निकलीं और साढ़े तीन बजे शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित अपने आशियाने पर पहुंच गईं। बता दें कि इससे पहले भी बीते शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: Una में दिखा ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर का मानवीय चेहरा, काफिला रोक की घायलों की मदद
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रियंका अपने दोनों बच्चों को लेकर शिमला आई थीं। जिसके बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा था। हालांकि उनके दोनों बच्चे यहीं पर रुके हुए थे। गौरतलब, है कि प्रियंका साल में दो से तीन बार अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने यहां पर आ ही जाती हैं। प्रियंका गांधी का यह घर राष्ट्रपति निवास रिट्रीट वाले रास्ते में पड़ता है। इस घर का निर्माण पहाड़ी शैली में किया गया है। इस घर के बारे में रोचक बात यह है कि घर बन जाने के बाद इसकी छत्त को तोड़कर नए सिरे से पूरी पहाड़ी शैली में बनाया गया था।