-
Advertisement

पूर्व PM के निधन पर शोकोद्गार, CM Sukhu बोले-Dr Manmohan Singh ने रखी आर्थिक सुधारों की नींव, लिए थे क्रांतिकारी फैसले
Himachal Budget Session : हिमाचल विधानसभा बजट सत्र (Himachal Vidhan Sabha Budget Session) के दूसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत पूर्व पीएम दिवंगत डॉ मनमोहन सिंह (PM late Dr. Manmohan Singh) के शोकोद्गार के साथ शुरू हुई। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 1991 से 1996 तक वह देश के वित्त मंत्री थे,उसी दौरान आर्थिक सुधारों की जोरदार नींव रखी गई। उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ही थे जिन्होंने आर्थिक मोर्चे पर क्रांतिकारी फैसले लिए थे।
सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में अटल टनल रोहतांग, नेरचौक मंडी व कांगड़ा के तीन मेडिकल कालेज, केंद्रीय विश्वविद्यालय और एनएफटी संस्थान भी उनकी ही देन हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी डॉ. सिंह के निधन पर शोक जताया और उनके कामों को याद किया।
सीएम ने हिमाचल के पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर के निधन पर भी शोक जताया। उन्होंने पांच बार के विधायक एवं तीन बार मंत्री किशन कपूर के कामों की प्रशंसा की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।
वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, टीसीपी मिनिस्टर राजेश धर्माणी, BJP विधायक विपिन सिंह परमार, सुधीर शर्मा, डॉ. जनक राज इत्यादि ने भी दोनों दिवंगत नेताओं के निधन पर शोकोद्गार व्यक्त किए।