-
Advertisement
एंट्री टैक्स को लेकर हिमाचल-पंजाब सीमा पर प्रदर्शन, बीजेपी विधायक डॉ. जनक भी उतरे समर्थन में
Entry Tax Dispute: हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं हो पाई है। एंट्री टैक्स के खिलाफ बॉर्डर एरिया में आज फिर से लोग सड़क पर उतर गए। हिमाचल-पंजाब सीमा पर बिलासपुर में देहनी के पास पंजाब के विभिन्न संगठनों किसान यूनियन, टैक्सी ऑपरेटर, ट्रक यूनियन और अन्य समूहों ने बॉर्डर एरिया में धरना-प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। इतना ही नहीं भरमौर से बीजेपी विधायक डॉ. जनक राज भी प्रदर्शनकारियों के साथ बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए।
सीएम सुक्खू अपनी बात पर खरे नहीं उतर रहे
डॉ. जनक ने कहा कि सीएम सुक्खू अपनी बात पर खरे नहीं उतर रहे हैं। कभी कुछ कह रहे हैं कभी कुछ… पूरे हिमाचल में यही समस्या है। जो कहते हैं वह लागू नहीं हो पाता। हम लोगों के साथ है और इनकी मांग का समर्थन करते हैं। टैक्स के ऊपर टैक्स नहीं होना चाहिए। वहीं प्रदर्शन पर बैठे लोगों का आरोप है कि हिमाचल सरकार ने एंट्री टैक्स और अन्य शुल्कों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। उनका कहना है कि पहले 70 की पर्ची को बढ़ाकर 100 कर दिया गया, जबकि अन्य श्रेणियों में भी शुल्क दोगुना तक कर दिया गया है।
सीएम सुक्खू के बोल
इससे पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने टैक्स दरों में संतुलन बनाने की कोशिश की है। अन्य श्रेणियों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह व्यवस्था पिछले 40 सालों से लागू है और इसमें सिर्फ मामूली बदलाव किया गया है। वे पंजाब के सीएम भगवंत मान से बात करके इस विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
सुभाष
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

