-
Advertisement
बारिश ने फिर मचाई तबाही,कई बीघा जमीन पानी में बही
Last Updated on August 4, 2022 by Deepak
हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की आज 116 वीं जयंती है। प्रदेश के पहले सीएम डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व अन्य नेताओं ने रिज पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार का हिमाचल निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। हिमाचल के निर्माण में वाईएस परमार पंडित पदम देव जैसे नेताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। हिमाचल आज छोटा प्रदेश होने के बावजूद कई बड़े प्रदेशों की तुलना में विकास में आगे है।