- Advertisement -
देहरादून। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) में प्रकृति का कोप जारी है। प्रदेश भर में हो रही भारी बरसात ने यहां जमकर उत्पात मचाया हुआ है। उत्तराखंड में कई जिलों में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं पहाड़ दरक रहे हैं, तो कहीं बारिश और भूस्खलन (Landslide) ने लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है।
Uttarakhand: Kailash-Mansarovar Yatra route in Dharchula of Pithoragarh district blocked at two locations due to incessant rainfall and landslides. Traffic movement halted, operation to clear the route is underway. pic.twitter.com/jx4rYrqu31
— #Stay_Home #Stay_Safe (@imAnkeshanand) August 10, 2020
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण दो स्थानों पर कैलाश-मानसरोवर यात्रा रूट बंद हो गया। ट्रैफिक मूवमेंट रुका हुआ है, मार्ग को साफ करने के लिए ऑपरेशन चल रहा है।
चमोली जिले के पोखरी तहसील में गोपेश्वर-हापला मोटरमार्ग पर एक कार के ऊपर पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा आ गिरा। इस घटना में पोखरी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की मृत्यु हो गई।
Heavy Rain & its impact …#Uttarakhand pic.twitter.com/7vjkirufUH
— snehanshu shekhar (@snehanshus) August 10, 2020
#देहरादून: तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से टपकेश्वर मंदिर में पानी पहुंचा। #Dehradun #Uttarakhand #tapkeshwarmahadev #devbhoomi #raining #doon pic.twitter.com/FSqQdOga7v
— Uttarakhand (uttaranchal)Friends (@UttarakhandFrnd) August 10, 2020
देहरादून में बारिश के बाद पानी तपकेश्वर मंदिर तक पहुंच गया है। यहां कई मंदिर डूब गए हैं। भारी बारिश के कारण यहां तमसा नदी के पानी का लेवल बढ़ गया है। इससे आस-पास के इलाकों में लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।
1 of remarkable work by #Yamuna Nadi Mitra Mandli hs bn monitoring of monsoon floods. Much before official information, YNMM circulates messages to d/s people alerting them. This video of Aug 9 evening is shared by Sandeep Chauhan of Katapathar, Dehradun. @yamunajiye @sidagarwal pic.twitter.com/qlnPS0HisQ
— SANDRP (@Indian_Rivers) August 9, 2020
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। टिहरी जिले के गंगी गांव में भारी बारिश से आये मलबे में कच्चे मकान, घराट और मवेशियों के बहने की सूचना है। pic.twitter.com/VrGmiGwzbI
— DD NEWS UTTARAKHAND (@DDnews_dehradun) August 10, 2020
बतौर रिपोर्ट्स, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। टिहरी जिले के गंगी गांव में भारी बारिश से आये मलबे में कच्चे मकान, घराट और मवेशियों के बहने की सूचना है।
Uttarakhand: A landslide occurred at Badrinath national highway in Lam Bagar of Chamoli district. pic.twitter.com/REy4KbgYOM
— #Stay_Home #Stay_Safe (@imAnkeshanand) August 9, 2020
- Advertisement -