-
Advertisement
बिलासपुर में बारिश का कहर, मलबे में फंसी HRTC बसें, घरों- दुकानों में घुसी पानी
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम की दुश्वारियां कम नहीं हुई है। बिलासपुर जिले में पूरी रात बारिश के बाद जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। शहर की सिनेमा कॉलोनी, मेन मार्केट की सड़कें नालों में तब्दील हो गईं। चेतना चौक, चंपा पार्क और बस अड्डा के आसपास दुकानों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भी काफी नुकसान हुआ है। जिले में कई संपर्क सड़कें भूस्खलन से बाधित हो गई हैं। ऋषिकेश रात में बाढ़ आने से एचआरटीसी की बसें मलबे में फंस गई। ऋषिकेश क्षेत्र में भारी बारिश के बाद कई घरों में पानी भर गया। सड़कें जगह-जगह लैंडस्लाइड से बंद हो गईं हैं। लोक निर्माण विभाग सड़कों की बहाली में जुटा है। समलेटू के पास किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भूस्खलन हुआ है। इससे फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो गई।
मंडी के सरकाघाट में रात को हुई भारी बारिश ने जमकर नुकसान किया। यहां पर लोअर बाजार में एनएच का पानी सड़क पर आ गया। ये सारा पानी दुकानों के अंदर घुस गया, जिससे दुकानदारों का खासा नुकसान भी हुआ।#himachalpradesh #flood #rain #Sarkaghat #Mandi pic.twitter.com/jAKCZGQd8V
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 18, 2025
मंडी के सरकाघाट में रात को हुई भारी बारिश ने जमकर नुकसान किया। यहां पर लोअर बाजार में एनएच का पानी सड़क पर आ गया। ये सारा पानी दुकानों के अंदर घुस गया, जिससे दुकानदारों का खासा नुकसान भी हुआ।
सिरमौर, सोलन और कांगड़ा में तेज बारिश
वहीं, सिरमौर, सोलन और कांगड़ा जिला में भी रात में तेज बारिश हुई। बिलासपुर के नयना देवी में सबसे ज्यादा 140 मिलीमीटर और बिलासपुर में 122 मिलीमीटर वर्षा हुई। शिमला में भी सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है।
हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज से मानसून कमजोर पड़ेगा। 23 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश के ज्यादातर भागों में अब मौसम साफ हो जाएगा।
सुभाष
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

