-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: भितरघात के दर्द में उलझी बीजेपी और कांग्रेस को राजन सुशांत की कड़ी चुनौती
फतेहपुर। उपचुनाव (By Election) में फतेपुर विधानसभा क्षेत्र हॉट सीट बन गई है। यहां से बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों की राह आसान नहीं दिख रही है। दोनों ही खेमो में भितरघात करने वाले इस समय-अपनी पूरी भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी (BJP) ने बलदेव ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है।
हालांकि बीजेपी नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार को सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने मना लिया है। लेकिन, अंदर खाने पार्टी में बागवत की सुगबुगाहट देखे जाने की चर्चा है। जबकि, कांग्रेस में भावानी पठानिया को टिकट दिए जाने के बाद से पार्टी का एक धरा खुले तौर सामने आ गया और ठाकुर निश्वार सिंह चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: नामांकन वापसी के आखिरी दिन चेतन बरागटा गायब!, ढूंढ रहे बीजेपी के शीर्ष नेता
निश्वार सिंह बिगाड़ सकते कांग्रेस का समीकरण
इधर, बीजेपी की ओर से अंदर खाने चर्चा ये भी है कि वे सिर्फ नेताओं के साथ दिखाई दे रहे हैं। कृपाल परमार ने अपनी विधानसभा में प्रचार करने से इनकार कर दिया है। कृपाल परमार की चुप्पी बीजेपी के सिरदर्द बनी हुई है। वहीं, कांग्रेस के लिए निश्वार सिंह , चेतन चंबियाल , रीता गुलेरिया, राघव पाठानिया भी कहीं ना कहीं समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं। क्योंकि ये किसी भी कार्यक्रम में नहीं दिखाई दे रहे।
राजनीति के पुराने घाघ हैं राजन
फतेहपुर में समीकरण खराब करने में डॉ राजन शुशांत भी दोनों पर्टियो के समीकरण बिगाड़ने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आपको बता दे कि डॉ राजन शुशांत हिमाचल पार्टी अपनी पार्टी से चुनाव लड़ रहे है। राजनीति के पुराने घाघ माने जाने वाले राजन सुशांत कई दफा विधायक और एक बार कांगड़ा संसदीय सीट से बीजेपी की टिकट पर सांसद का चुनाव भी जीत चुके हैं। ऐसे में फतेहपुर का मुकाबला दिलचस्प हो गया है।


