-
Advertisement
Rajgarh में नशे की खेतीः अफीम के 522 हरे पौधों के साथ 3.265 किलो कट लगे डोडे बरामद
Last Updated on May 21, 2020 by saroj patrwal
राजगढ़। कोरोना संकट के बीच सिरमौर जिला( Sirmaur distt)के उपमंडल राजगढ़ के शाया सनौरा में पुलिस ( Police)ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अफीम के 522 हरे पौधों के साथ 3.265 किलोग्राम कट लगे डोडे भी बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार( Arrest) किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि शाया सनौरा पंचायत के धनेच चुखड़िया गांव में एक व्यक्ति ने अपने खेतों में अफीम व भांग का के पौधे लगाए हैं। पुख्ता सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश दी। इस दौरान गोविंद सिंह पुत्र लेखराम के खेतों से अफीम के हरे पौधों के साथ 468 डोडे भी बरामद हुए। डोडों पर कट लगाए गए थे, जिनका वजन 3.265 किलोग्राम पाया। इसके अलावा आरोपी के खेतों से 11156 भांग के पौधों भी बरामद हुए। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।