-
Advertisement
Rajni Patil | Himachal Congress | CM Sukhu |
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली प्रवास पर हैं। इसी बीच आज उनकी पार्टी की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात हुई है। रजनी पाटिल के प्रभारी बनने के बाद दोनों के बीच ये पहली मुलाकात है। रजनी पाटिल को हाल ही में हिमाचल कांग्रेस का जिम्मा मिला है। उन्हें राजीव शुक्ला की जगह लगाया गया है। ये दूसरी मर्तबा है कि रजनी को हिमाचल मामलों की प्रभारी बनाया गया हो। रजनी पाटिल वर्तमान में रास सदस्य हैं। रजनी को हिमाचल में ये जिम्मेदारी उस वक्त दी गई हैएजब प्रदेश की कांग्रेस सरकार आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह से पिट चुकी है। इसके साथ ही बीते सौ दिनों से ज्यादा का वक्त संगठन पंगु बने हो चुका है