-
Advertisement
नहीं थम रहा बेजुबानों का शोषण: मुंबई में कुतिया का #Rape, गुजरात में लकड़बग्घे को मारकर जलाया
Last Updated on November 7, 2020 by
नई दिल्ली। आए दिन देश में कहीं ना कहीं से बेजुबान जानवरों के साथ अत्याचार और उनका शोषण किए जाने की खबरें सामने आ ही जाती हैं। ऐसे मामलों में आरोपी पकड़े भी जाते हैं और उनको सजा भी दी जाती है। लेकिन इसके बावजूद भी इस तरह की वारदातें कम होने का नाम नहीं लेती हैं। अब इसी कड़ी में देश के दो अलग अलग राज्यों से बेजुबाज़ जानवारों का शोषण और हत्या किए जाने की खबरें सामने आई है। पहली अपडेट महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) से जहां पर एक शख्स द्वारा कुतिया के साथ रेप (Rape) किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, दूसरी तरफ गुजरात (Gujarat) से एक लकड़बग्घे को मारने (Killed) के बाद उसे बिजली के खंभे से बांधकर जलाने (Burnt) का मामला सामने आया है।
मुंबई में कुतिया का रेप
मुंबई में शख्स शोभनाथ सरोज (30) को एक सोसायटी की कार पार्किंग में एक कुतिया का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने कुतिया का यौन उत्पीड़न करने से पहले उसका मुंह रस्सी से बांध दिया था। स्थानीय लोगों व कुछ सिक्योरिटी गार्ड ने कुतिया के कराहने की आवाज़ सुनी और उसे खून से लथपथ पाया।
यह भी पढ़ें: मंगेतर ने किया #Breakup तो डॉक्टर ने अपने आप से की शादी, देखें तस्वीरें
लकड़बग्घे को मारकर जलाया
अहमदाबाद सामाजिक वानिकी प्रभाग की उप वन संरक्षक सकीरा बेगम के मुताबिक, एक लकड़बग्घे को पीटकर मार डालने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों द्वारा लकड़बग्घे के शव को बिजली के खंभे से बांधकर उसे जलाने की कथित तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।