-
Advertisement
![rape](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/07/rape-6.jpg)
ऊना में हैवानियतः 5 वर्ष की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
ऊना। जिला के अंब उपमंडल के तहत एक गांव में महज 5 साल 11 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म ( Rape) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने घटना के संबंध में बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार ( Arrest) कर लिया है। महिला पुलिस थाना में इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बच्ची को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल( Hospital) ले जाया गया है वही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वारदात शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अपने पति और पीड़ित बेटी के साथ जिला मुख्यालय के महिला थाना पहुंची 30 वर्षीय शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनके ही गांव के 20 साल के एक युवक ने उनकी महज 5 साल 11 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तुरंत एफआईआर दर्ज की। जबकि बच्ची को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी हेड क्वार्टर डॉ. कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। जिला के क्षेत्र में महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में काफी तेजी देखी जा रही है। कुछ माह पहले उपमंडल मुख्यालय में ही महज 15 वर्ष की बालिका को घर में घुसकर मौत के घाट उतारा गया था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…