-
Advertisement
बिहार में RJD नेता को सरेआम मारी गोली, लालू परिवार से है करीबी नाता
Last Updated on July 6, 2023 by sintu kumar
पटना। बिहार के RJD नेता सह प्रॉपर्टी डीलर राजेश यादव (RJD Leader Rajesh Yadav) को गोपालगंज में गुरुवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना गर थाना क्षेत्र के कौशल्या चौक के गोसाई टोला की है। राजेश यादव को तब गोली मारी गई, जब वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उन्हें सदर अस्पताल से गोरखपुर (GOrakhpur) रेफर किया गया है।
राजेश यादव RJD के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejasvi Yadav) के मामा प्रभुनाथ यादव के रिश्तेदार है। इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। सरेआम हुए इस गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है और दहशत का माहौल है।
हमले की वजह का पता नहीं
वहीं पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश तेज कर दी है। तीन संदिग्धों से हिरासत में पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक हमले की वजह का पता नहीं चल सका है। आखिर किस मकसद से बदमाशों ने राजेश यादव पर हमला बोला। रंजिश या फिर पैसों के विवाद में राजेश को गोली मारी गई।
यह भी पढ़े:हरियाणा के बदमाश ने दी PM मोदी को गोली मारने की धमकी, दर्ज हुई FIR