- Advertisement -
कुल्लू। हिमाचल में बारिश से बहुत सारी जगहों पर नुकसान हुआ है। कुल्लू में मणिकर्ण घाटी के शारनी -पीणी मार्ग पर सुबह के समय लैंडस्लाइड हुआ है, जिसके कारण साथ लगते रोपा सेरी गांव में एक मकान को भी खासा नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी से गिरी चट्टान सीधे एक मकान पर आ गिरी, जिस में परिवार बाल-बाल बच गया। इसके अलावा यह सड़क मार्ग भी वाहनों के लिए बंद हो गया है।
पीणी पंचायत के रोपा सेरी गांव के निवासी केहर सिंह के घर के ऊपर चट्टान आ गिरी, जिससे उनका लाखों रूपये का नुक्सान हुआ है। गनीमत यह रही कि इस घटना में जान का नुकसान नहीं हुआ है। इसके साथ शारनी -पीणी मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रधान हिम सिंह ने बताया कि पीणी पंचायत के रोपा सेरी गांव में पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण केहर सिंह के मकान को नुकसान हुआ है, जिसमें छत व बरामदे को खासा नुकसान पहुंचा है। जिसकी सूचना प्रशासन को दे दी है। उन्होंने कहा कि पीणी शारनी सड़क पर भूस्खलन से यातायात अवरूद्व हुआ है। प्रशासन तरफ प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
- Advertisement -