-
Advertisement
Hamirpur में उड़ी नियमों की धज्जियां, बाजार में उमड़ी भीड़ ने छुड़ाए प्रशासन के पसीने
हमीरपुर। कोरोनावायरस ( Coronavirus) के चलते लगाए गए लॉक डाउन के तीसरे चरण में आज से दुकानें पांच घंटे खुली। इस दौरान लोग जिला प्रशासन( District administration) के द्वारा जारी किए गए हिदायतों की सरेआम उल्लघंना करते नजर आए। वहीं बाजार में लोगों की भीड़ देख कर प्रशासन को होश भी उड़ गए और आनन फानन में एसडीएम सहित एचएचओ को बाजार में आकर लोगों को सख्त हिदायत देकर घर भेजा गया। एचएचओ संजीव गौतम ने लोगों को कानून के दायरे रहकर काम करने की हिदायत दी और चेतावनी दी कि अगर दोबारा से लोगों ने सरकार के नियमों का पालन नहीं किया तो उन्हे पांच हजार जुर्माना और आठ दिन की सजा दी जाएगी।
बता दे कि लॉक डाउन के दौरान हमीरपुर में सुबह 9 बजे से लेकर 2 बजे तक कुछ एक प्रतिबंधित दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें खोली गई। लेकिन हमीरपुर बाजार में अत्यधिक भीड़ के चलते पुलिस और प्रशासन को कड़ी मशक्कत उठानी पड़ी। पुलिस ने बिना मतलब घूम रहे लोगों कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं बाजार में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। पुलिस ने वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा। बाजार में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के चालान भी काटे गए।

लॉक डाउन में मिली छूट का स्थानीय व्यापारियों ने खुशी जताई है । वहीं लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की भी नसीहत दी।वहीं स्थानीय व्यापार मंडल के प्रधान अनिल सोनी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं। लेकिन लॉक डाउन में मिली छूट का नियमों के तहत उपयोग करें। वहीं बाजार में आने से पहले मुहँ पर मास्क और सोशल डिस्डेनसिंग का खासा ख्याल रखें।एचएचओ संजीव गौतम ने कहा कि जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके विरूद्व पुलिस द्वारा कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं कुछ लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि अगर नियमों का पालन करेंगे तो पांच हजार रूपये जुर्माना और आठ दिन की सजा भुगतनी पड़ेगी।

