-
Advertisement
एकतरफा प्यार में मुस्लिम युवक ने जिंदा जलाई युवती, धारा 144 लागू
झारखंड के दुमका से एक दिल दहलाने वाला सामने आया है। यहां शाहरुख नाम के एक युवक ने एकतरफा प्यार में असफल होने पर 12वीं क्लास में पढ़ने वाली 16 वर्षीय अंकिता को जिंदा जला दिया है। घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। वहीं, प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।
ये भी पढ़ें-पड़ोसियों ने महिला को जलाया जिंदा, आपस में पैसों को लेकर था विवाद
जानकारी के अनुसार, घटना में अंकिता 90 फीसदी झुलस गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक शाहरुख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की है।
दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अंकिता का शव दुमका लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंकिता के घर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, दुमका के एसडीओ महेश्वर महतो ने बताया कि लड़की की मौत की सूचना मिलने पर दुमका में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल (Bajrang Dal) ने दोषी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी के चलते दुमका शहर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।
इस मामले में बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दूबे (Dr Nishikant Dube) ने ट्वीट करते हुए कहा कि काश दुमका की बेटी अंकिता को हम लोग शाहरुख जैसे दरिंदे से बचा पाते। उन्होंने लिखा कि मुस्लिम पदाधिकारी नूर मुस्तफा की अपराधी का साथ देना देश के लिए घातक। संथाल परगना अपनी बेटी की हत्या के बाद उद्वेलित है।
https://twitter.com/nishikant_dubey/status/1563858596345298944
ये है पूरा मामला
बता दें कि 23 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले शाहरुख ने एकतरफा प्यार में असफल होने पर पड़ोस को व्यवसायी संजीव सिंह की 16 वर्षीय बेटी अंकिता पर देर रात सोते समय खिड़की से पेट्रोल उड़ेल कर आग लगी दी थी। हादसे के बाद अंकिता 90 प्रतिशत जल गई थी और उसने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शाहरुख पिछले काफी समय से अंकिता को परेशान कर रहा था। जब अंकिता प्रेम संबंध रखने के लिए राजी नहीं हुई तो आरोपी ने उसे जान से मार दिया।
