-
Advertisement
WWE की तरह भिड़ी स्कूली छात्राएं, स्कूल में बाल नोच-नोचकर किया झगड़ा, Video
Last Updated on December 11, 2023 by Soumitra Roy
नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं। कई ऐसे वीडियो जिन्हें देखकर आपका भी सिर चकरा जाएगा। हाल ही में एक स्कूली छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी जरूर दंग रह जाएंगे। अक्सर आपने पब्लिक प्लेस (Public Place) में कई लड़ाईयां देखी होंगी लेकिन ऐसी लड़ाई देख आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। यहां दो छात्राएं एक दूसरे की जान की दुश्मन बन गई हैं और WWE के पहवानों की तरह लड़ रही हैं।
Kalesh b/w Two College girls on Road with music
pic.twitter.com/s9A1Td0pnT— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 8, 2023
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों छात्राएं (Two Students) स्कूली यूनीफॉर्म में एक-दूसरे से बुरी तरह लड़ रहीं हैं। कभी एक दूसरे को धक्का मार रहीं तो कभी बाल नोचती हुई दिखाई दे रही हैं। लड़कियों को छुड़वाने के लिए लोग बीच में आते हैं लेकिन वे दोनों तो फिर भी नहीं मानती और लड़ती रहती हैं।
यह भी पढ़े:ट्रेन में लड़की ने पुलिस के साथ लगाए ठुमके, लोग बोले- बेचारे की नौकरी खा जाएगी रील वाली!
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया गया है। जिसे देखकर यूजर्स कई कमेंट्स (Comments) कर रहे हैं। अभी तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए मजे ले रहे हैं। एक ने लिखा- ‘हर लड़की के झगड़े में बालों का आना पर्मानेंट है.’ तो वहीं दूसरे ने लिखा- ‘लड़ाई पर बैकग्राउंड म्यूजिक सूट कर रहा है.’ तीसरे ने लिखा, ‘लड़कियों को इसी प्रकार झगड़ा करना चाहिए’।