-
Advertisement

हिमाचल कैबिनेटः 9 वीं से 12वीं कक्षाओं के लिए तीन फरवरी से खुलेंगे स्कूल, 23 से बजट सत्र
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने शिक्षण संस्थान खोंलने पर बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश में 9 वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल तीन फरवरी से खुलेंगे। कोरोना के मामलों की समीक्षा के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है। मार्च व अप्रैल माह में वार्षिक परीक्षाएं होने जा रही हैं, ऐसे में सरकार ने स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है ताकि विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर स। कैबिनेट ने गर्मियों के अवकाश वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों को 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए 3 फरवरी, 2022 से खोलने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त सभी उच्च शैक्षणिक संस्थान भी इसी तिथि से खुल जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि सभी कोचिंग संस्थान और पुस्तकालय भी 3 फरवरी से खुल जाएंगे। इसके अलावा सरकार के फाइव-डे वीक खत्म कर दिया है और सभी सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति शत-प्रतिशत शुरू होगी। हालांकि दिव्यांग व्यक्ति और गर्भवती महिलाओं को घर से ही कार्य करने की छूट होगी
प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। सीएम जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हिमाचल कैबिनेट बैठक में राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी, 2022 से 15 मार्च, 2022 तक आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। इस सत्र में कुल 16 बैठकें होंगी। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट 4 मार्च, 2022 को प्रस्तुत किया जाएगा।
सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों की तय संख्या में भी राहत दी गई है। प्रदेश में आउटडोर में किसी भी प्रकार के आयोजन में 500 लोग शामिल हो सकेंगे, जबकि इनडोर में ढाई सौ लोग शामिल हो सकेंगे। अथवा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कोविड मानकों और कोविड अनुरूप व्यवहार के साथ आयोजन की अनुमति होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page