-
Advertisement
Seri Manch | Mandi | Unnecessary Item |
यदि आपके घर में कोई ऐसा गैरजरूरी सामान पड़ा है जो आपकी जरूरत का तो नहीं लेकिन किसी और की जरूरत का हो सकता है तो ऐसे सामान को आप मंडी शहर के सेरी मंच पर आकर दान कर सकते हैं। नगर निगम मंडी ने इसके लिए आज सेरी मंच पर अपना अस्थायी सेंटर शुरू कर दिया है। बता दें कि यह सेंटर ’’मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर’’ के तहत चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत खोला गया है जो 20 मई से 5 जून तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आर.आर.आर. यानी रिसाइकल, रिड्यूज और रीयूज के अस्थायी केंद्र खोले जा रहे हैं। इन केंद्रों में शहरवासी अपना अनुपयोगी सामान जमा करवा सकते हैं। जिसके बाद शहरी निकाय द्वारा यह सामान जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा। मंडी इस केंद्र का उदघाटन नगर निगम मंडी के उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने शहरवासियों से पुरानी चीजें इस केंद्र पर देने की अपील की। वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान के अंतर्गत नगर निगम मंडी द्वारा सेरी मंच पर एक स्टॉल लगाया गया है। जिसमें लोग अपने घर का अनुपयोगी सामान जैसे किताबें, खिलौने, कपड़े, बर्तन और अन्य प्रकार का गैरजरूरी सामान दे सकते हैं। यह स्टॉल सेरी मंच पर 20 मई से 5 जून तक संचालित रहेगा। जिसमें लोग सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक निगम के कर्मचारियों के पास सामान जमा करवा सकते हैं। बाद में इकठ्ठा हुआ सारा सामान नगर निगम मंडी द्वारा जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया हैं जो भी वस्त्र या अन्य सामान लोग जमा करवाएंगे वह अच्छी क्वालिटी में होना चाहिए। जरूरतमंद लोग निगम कार्यालय में संपर्क कर अपनी जरूरत की चीजें ले जा सकते हैं।