- Advertisement -
शिमला। राजधानी शिमला (Shimla) में नगर निगम चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सात नए वार्डों का गठन कर दिया गया है। शहर में अब नगर निगम (Municipal Corporation) के कुल 41 वार्ड होंगे। अभी इनकी संख्या 34 थी। जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग की ओर से शिमला नगर निगम के वार्डों के परिसीमन को लेकर मिले दिशा-निर्देशों के बाद इसका प्रारूप जारी कर दिया है। अब इन पर शहर की जनता के सुझाव और आपत्तियां दर्ज किए जाएंगे। शहर में रुल्दूभट्ठा, कृष्णानगर, कसुम्पटी, छोटा शिमला, संजौली, विकासनगर (Vikashnagar), खलीनी वार्डों को तोड़कर नए वार्ड बनाए गए हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार रुल्दूभट्ठा से शांकली, कृष्णानगर से लोअर कृष्णानगर, संजौली चौक (Sanjoli Chowk) से ढींगूधार, छोटा शिमला से ब्रॉकहॉस्ट, विकासनगर से लोअर विकासनगर, खलीनी से लोअर खलीनी नाम से नए वार्डों का गठन किया गया है। वार्डों के पुनर्गठन में प्रयास किया गया है कि सभी वार्डों की जनसंख्या अब एक समान हो। कृष्णानगर] खलीनी] विकासनगर जैसे वार्डों की जनसंख्या अभी कसुम्पटी (kasumpati) और अपर ढली से दो से तीन गुना ज्यादा थी। अब इन बड़े वार्डों के दो हिस्से किए गए हैं। कई ऐसे वार्ड भी हैं, जिनके दो हिस्से नहीं किए गए हैं, लेकिन इनकी सीमाएं बदल दी गई हैं। नाभा, रुल्दूभट्ठा, लोअर बाजार, रामबाजार (Ram Bazar), ढली जैसे वार्डों की नई सीमाएं भी तय कर दी गई हैं।
इस प्रस्ताव पर शहर की जनता अपने सुझाव और आपत्तियां शुक्रवार से दर्ज करवा सकती है। 17 फरवरी तक यह प्रक्रिया चलेगी। लोग उपायुक्त कार्यालय (DC Office) में अपने लिखित सुझाव और आपत्तियां दे सकेंगे। वार्डों के परिसीमन का मसौदा प्रस्ताव डीसी कार्यालय शिमला (Shimla) की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। डीसी आदित्य नेगी ने शिमला नगर निगम के वार्डों की पुनर्सीमांकन की प्रस्तावना जारी करते हुए बताया कि नगर निगम शिमला के आम चुनाव (Election) की प्रक्रिया के तहत राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शिमला नगर निगम के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप तैयार कर लिया है। डीसी (DC) ने बताया कि शिमला नगर निगम में पूर्व में वार्डों की संख्या 34 थी। इसे अब बढ़ाकर 41 कर दिया है। यह प्रस्तावना जनता के लिए उपायुक्त कार्यालय और नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध है। बताया कि इस प्रस्ताव पर शिमला की जनता के सुझाव तथा आपत्तियां 11 फरवरी 2022 से 17 फरवरी 2022 तक डीसी कार्यालय में दर्ज की जा सकती हैं।
ये होंगे अब नगर निगम के वार्ड
वार्ड नंबर 1 भराड़ी
2 रुल्दूभट्ठा
3 शांकली
4 कैथू
5 अनाडेल
6 समरहिल
7 टुटू
8 मज्याठ
9 बालूगंज
10 कच्चीघाटी
11 टूटीकंडी
12 नाभा
13 फागली
14 अपर कृष्णानगर
15 लोअर कृष्णानगर
16 रामबाजार गंज
17 लोअर बाजार
18 जाखू
19 बैनमोर
20 इंजनघर
21 संजौली चौक
22 ढींगूधार
23 ढली वन
24 ढली टू
25 शांति विहार
26 भट्ठाकुफर
27 सांगटी
28 मल्याणा
29 पंथाघाटी
30 कसुम्पटी.1
31 कसुम्पटी.2
32 छोटा शिमला
33 ब्रॉकहास्ट
34 अपर विकासनगर
35 लोअर विकासनगर
36 कंगनाधार
37 पटयोग
38 न्यू शिमला
39 खलीनी
40 लोअर खलीनी
41 कनलोग
- Advertisement -