-
Advertisement
#Sex_Racket का भांडा फूटा: हिमाचल और हरियाणा की तीन महिलाएं अरेस्ट; होटल में चल रहा था धंधा
Last Updated on September 15, 2020 by Deepak
हिसार। हरियाणा (Haryana) से सामने आए देह व्यापार से जुड़े एक मामले ने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लोगों को शर्मसार होने के लिए मजबूर कर दिया है। दरअसल, यहां पर हांसी पुलिस ने जींद रोड पर स्थित एक होटल में छापा मारकर एक सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडफोड किया। पुलिस द्वारा मौके से होटल संचालक सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। वेश्यावृति के आरोपों में गिरफ्तार की गई महिलाओं में से एक हिमाचल प्रदेश व दो हरियाणा की रहने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: J&K: पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के ठिकानों पर CBI का छापा; जमीन हड़पने और भ्रष्टाचार का आरोप
इस तरह हुआ पूर रैकेट का भांडाफोड़
पुलिस द्वारा मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि उन्हें इस बात की सूचना मिली थी कि जींद रोड पर स्थित एक होटल में वेश्यावृति का धंधा चल रहा है। इस बात का पता चलने के बाद पुलिस ने पहले तो होटल की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। इसके बाद रविवार को बोगस ग्राहक भेजकर होटल में छापा मार दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा होटल के अंदर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। सिटी थाना के कार्यवाहक एसएचओ जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं में एक महिला हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। ताजा अपडेट के अनुसार पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।