-
Advertisement
Shimla Haat | Anirudh Singh | Padma Dev Complex |
शिमला। ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा ऐतिहासिक रिज के पदम् देव काम्प्लेक्स में आयोजित तीन दिवसीय नाबार्ड उड़ान मेला 2023 का शुभारम्भ बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने राजधानी में शिमला हाट खोलने का एलान किया जिससे स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद एक स्थान पर बेचने का मौका मिलेगा। नाबार्ड उड़ान मेला 2023 में विभिन्न जिलों से कुल 20 स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें स्वयं सहायता समूह, संयुक्त देयता समूहों एवं कृषक उत्पादक संघों से 40 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।