-
Advertisement
shimla/himachalvidhansabha/mlasalary/salary/budgetsession/cmsukhu /JairamThakur
हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले माननीय यानी विधायकों की सैलरी और भत्ते लगभग 24 प्रतिशत बढ़ गए हैं। राज्य सरकार ने इसी साल बजट सत्र में हिमाचल प्रदेश लेजिस्लेटिव असेंबली अमेंडमेंट बिल 2025 को चर्चा के बाद पारित किया था। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसे राजपत्र में नोटिफाई कर दिया गया है।इसके बाद, अब विधायकों को लगभग 2 लाख 97 हजार रुपए मासिक सैलरी-भत्ते मिलेंगे। अब तक इन्हें लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए मासिक सैलरी-भत्ते मिलते रहे हैं। विधायकों की बेसिक सेलरी 55 हजार रुपए से बढ़कर 85 हजार रुपए प्रतिमाह कर दी गई है।हिमाचल में सीएम को अभी लगभग 2 लाख 65 हजार रुपए मासिक वेतन-भत्ते मिलते है। अब यह बढ़कर लगभग 3 लाख 40 हजार रुपए हो जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों को अभी 2.55 लाख रुपए मिलते है। इनकी सैलरी-भत्ते बढ़कर लगभग 3.30 लाख रुपए हो जाएंगे।
राज्य सरकार ने इसी बजट सत्र में हिमाचल प्रदेश लेजिस्लेटिव असेंबली अमेंडमेंट करके विधायकों की सैलरी हर 5 साल बाद बढ़ाने का प्रावधान किया है। लिहाजा अब विधायकों की सैलरी-पेंशन प्राइस इंडेक्स के हिसाब से बढ़ेगी।इसके बाद, विधायकों की सैलरी-भत्ते एक अक्टूबर 2030 में दोबारा बढ़ेगी। यानी अब माननीय को दोबारा सैलरी-भत्ते बढ़ाने के लिए विधानसभा में संशोधन विधेयक की जरूरत नहीं रहेगी।
