-
Advertisement
Shimla | Update | Beautification |
शिमला नगर निगम ने व्यर्थ पड़ी लकड़ी के इस्तेमाल की नई पहल शुरू की है। शहर के जंगलों में कई वर्षों से सड़ रहे पेड़ोंए टहनियों ओर तनों से नगर निगम बैठने के लिए बैंच बना रहा है। इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी साथ ही लोगों को बैठने के लिए स्थान मिलेगा। निगम इसे इनकम के सोर्स के रूप में तैयार करेगा। मांग के हिसाब से इन्हें तैयार किया जाएगा और बेचा जाएगा। पहले चरण में नगर निगम द्वारा 200 बेंच बनाए गए हैं जिन्हें शिमला के माल रोड और रिज पर रखा जाएगा जहां पर पर्यटक शिमला की सुंदर वादियों को निहार सकेंगे। इसके बाद नगर निगम शहर के पार्कों में भी इन बेंच को लगाएगा। नगर निगम की ओर से इस लकड़ी को शहर के घने जंगलों से निकाला जा रहा है। और इसपर नकाशी कर आकर्षक बनाया जा रहा है।