-
Advertisement
Shri Naina Devi | Havan | Team India |
Last Updated on November 19, 2023 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में भी आज टीम इंडिया की जीत के लिए हवन यज्ञ किया गया साथ ही माता से वर्ल्ड कप जीत की प्रार्थना भी की गई। श्री नैना देवी मंदिर परिसर में भी आज पुजारी वर्ग ने प्राचीन हवन कुंड में भारत की जीत के लिए हवन किया। इसके अलावा रविवार की छुट्टी के चलते मंदिर में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता जी के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने भी माता के दरबार में भारत की जीत के लिए प्रार्थना की।