-
Advertisement
Shri Renuka ji | Sahastradhara | Himachal |
Last Updated on March 30, 2023 by sintu kumar
नाहन। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी के परिक्रमा मार्ग पर सहस्त्र धारा दुधिया पानी वाले स्थान पर मंदिर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मां श्री रेणुका जी की मूर्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने से मूर्ति काली पड़ गई है। बता दें कि यहां मां श्री रेणुका जी के इस मंदिर में माता श्री रेणुका जी की प्रतिमा भगवान परशुराम जी को दूध पिलाते हुए है। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी श्रद्धालु ने दीया आदि जलाया होगा, जिससे मां की चुनरी ने आग पकड़ ली। भक्तों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, तो तुरंत गीले कपड़े से मूर्ति को साफ किया गया। साथ ही आस-पास झाड़ू लगाकर जले अवशेष हटा दिए गए।