-
Advertisement

स्मृति मंधाना बनीं ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर,रचा इतिहास
ICC Womens ODI Crickter of the Year 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम(Indian Women’s Cricket Team) की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)को आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। 50 ओवर के प्रारूप में शानदार प्रदर्शन के बाद मंधाना को आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 (ICC Women’s ODI Cricketer of the Year 2024)अवॉर्ड के लिए चुना गया है। भारत की उप-कप्तान मंधाना ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में नए मानक स्थापित किए, उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में पहले से कहीं अधिक रन बनाए, 2024 में 13 पारियों में 747 रन बनाए,जो किसी कैलेंडर वर्ष में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
बाएं हाथ की इस बल्लेबाज का स्कोर 2024 में महिला वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वालों में सबसे अधिक है, जो लॉरा वोल्वार्ड्ट (697), टैमी ब्यूमोंट (554) और हेले मैथ्यूज (469) से आगे है। स्मृति ने इस दौरान वनडे में चार शतक जड़कर महिला क्रिकेट का नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने इसके साथ सौ से अधिक बार गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया। मंधाना ने 2024 में 95 चौके और छह छक्के जड़ें। 28 साल की बल्लेबाज ने 57.86 की शानदार औसत के अलावा 95.15 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने बेहतर गेंदबाजी इकाई वाली टीमों के खिलाफ भी कई बड़ी पारियां खेली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जून 2024 में उन्होंने लगातार दो शतक लगाये। भारत ने इस श्रृंखला को 3-0 से जीता था।
पंकज शर्मा