-
Advertisement

सोनिया गांधी ने किया कांग्रेस के नए ऑफिस का उद्घाटन ,सीएम सुक्खू, मुकेश व प्रतिभा रहे मौजूद
Congress New Headquarters: कांग्रेस ( Congress)ने करीब 46 साल बाद अपना पता बदला है। कांग्रेस के नए भवन का पता इंदिरा गांधी भवन’ 9A, कोटला रोड, नई दिल्ली है। पार्टी ने अपने इस नए ऑफिस का नाम इंदिरा भवन (Indira Bhawan)रखा है। दिल्ली के इस नए मुख्यालय का उद्घाटन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)के हाथों हुआ है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu), डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह कार्यक्रम में शामिल हुईं।
पार्टी के नए भवन को लेकर सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- लोकतंत्र के अद्वितीय मूल्यों और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नया मुख्यालय सामाजिक न्याय, समर्पण और जनसेवा की मजबूत नींव पर खड़ा है। आजादी के संघर्ष से लेकर कांग्रेस के गौरवमयी इतिहास तक, यह भवन उन शौर्यगाथाओं का प्रतीक है, जो सत्य, अहिंसा और न्याय के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते हुए लिखी गईं। यहां कांग्रेस के महान देशभक्तों की अनमोल मेहनत और बलिदान की गाथाएं समाहित हैं, जिन्होंने देश को नई दिशा दी। कांग्रेस आज नई ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और अडिग विश्वास के साथ भारत के उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रही है।
कांग्रेस का पुराना ऑफिस 24, अकबर रोड पर था। साल 2009 में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह (Former PM Dr. Manmohan Singh) और सोनिया गांधी ने नए ऑफिस की आधारशिला रखी थी। इंदिरा भवन (Indira Bhawan) पर लगभग 252 करोड़ रुपए खर्च किए गए ।कांग्रेस का नया मुख्यालय कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। बिल्डिंग के बिल्कुल बीच में रिसेप्शन बनाया गया है।
सीएम सुक्खू के दिल्ली से शाम तक वापस शिमला ( shimla) पहुंचने का कर्यक्रम है। सीएम का कल यानी 16 जनवरी से कांगड़ा जिले का शीतकालीन प्रवास पर शुरू हो रहा है। इससे पहले सीएम सुक्खू ने पार्टी के नेताओं से मुलाकात की।
कांग्रेसके सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई
प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए मुख्यालय 9 ए,कोटला रोड़ इंदिरा भवन के शुभारंभ पर देश व प्रदेशवासियों सहित कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का यह नया भवन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपना बहुमूल्य बलिदान व योगदान दिया,राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिये अपने प्राण तक निछावर किये देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम को समर्पित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह नया मुख्यालय का भवन नई ऊर्जा के साथ हमें आगे बढ़ने व देश की एकता व अखंडता की रक्षा के प्रति प्रेरणा दायक साबित होगा।
पंकज शर्मा