-
Advertisement
Sonia Gandhi/Shimla/Priyanka Gandhi
Last Updated on October 10, 2022 by Neha Raina
दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर मची उठा-पटक और प्रदेश टिकट को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी अगले 2 दिन छराबड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर रुकेंगी। प्रियंका गांधी 4 अक्टूबर को ही छराबड़ा पहुंच गई थीं। 2 दिन के दौरान सोनिया गांधी जहां आराम करेंगी, वहीं प्रदेश के कुछेक कांग्रेस नेताओं से वन टू वन मुलाकात भी कर सकती है।प्रदेश में जिन सीटों पर टिकट आवंटन को लेकर पेच फंस रहा है, उन्हें लेकर सोनिया गांधी चर्चा कर सकती हैं। 6 दिन से छराबड़ा में ठहरीं प्रियंका गांधी 14 अक्टूबर को सोलन में कांग्रेस की चुनावी जनसभा को संबोधित करेगी।