-
Advertisement
गांगुली-कोहली के बीच चल रही जंग हुई तेज, दादा ने किया कुछ यूं नया वार
Last Updated on April 18, 2023 by saroj patrwal
टीम इंडिया के दो धुरंधरों में चल रही जंग अब और तेज हो गई है। आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी, सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और विराट कोहली की,दोनों ही टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं। शनिवार को आरसीबी व दिल्ली कैपिटल्स (RCB and Delhi Capitals) के बीच हुए मैच के बाद सौरव गांगुली ने विराट कोहली से हाथ नहीं मिलाया था। इसी से क्लियर हो गया था दोनों के बीच सब ठीक नहीं है।
Virat Kohli not a single handshake with Ganguly 👀 pic.twitter.com/3NcwSpZ6Mp
— Mein hoon (@AnkitSi47104319) April 16, 2023
कोहली को सभी प्लेटफार्म से अनफॉलो किया
बात यहीं खत्म नहीं हो जाती, शनिवार को हुए मैच के बाद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सौरव गांगुली को अनफॉलो कर दिया। अब सौरव गांगुली ने भी विराट कोहली के इस कदम का जवाब उन्हीं के अंदाज में दिया है। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने विराट कोहली (Virat Kohli) को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म से अनफॉलो कर दिया है।
The way Virat Kohli looked at ganguly pic.twitter.com/pLoAzyn9EI
— itz_mksoni25 (@_itz_mksoni25) April 17, 2023
विवाद की शुरुआत 2021 में हुए टी 20 वर्ल्ड कप के बाद हुई
सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच विवाद की शुरुआत 2021 में हुए टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup in 2021) के बाद से हुई थी। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में विराट कोहली ने सबसे छोटे फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया था। उस समय सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष थे और उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए दावा किया था कि वो विराट कोहली को कप्तानी छोड़ते हुए नहीं देखना चाहते थे। उन्होंने विराट से कप्तान बने रहने की अपील करने का भी दावा किया। लेकिन कुछ ही वक्त के बाद विराट कोहली को वनडे कप्तान से भी हटा दिया गया। विराट ने बीसीसीआई (BCCI) के इस कदम के बाद सौरव गांगुली पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें कभी भी कप्तान बने रहने के लिए नहीं कहा गया। ये विवाद तब और बढ़ गया जब विराट कोहली ने जनवरी 2022 में टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी।
Virat Kohli stares towards Sourav Ganguly and Ricky Ponting after takes the catch. 🔥 pic.twitter.com/EmuAzzzzMb
— S. (@Sobuujj) April 15, 2023
ताजा मामले ने खटास को और बढ़ा दिया
इसके बाद से विराट कोहली ने कई बार सौरव गांगुली का नाम लिए बिना हमला किया। जबकि सौरव गांगुली ने कभी भी इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा। अब ताजा मामले ने खटास को और बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़े:गजब का इत्तेफाक-अर्जुन तेंदुलकर ने डैड सचिन के 15 साल पुराने कारनामे को दोहराया