-
Advertisement
Sports | Competition | Himachal |
Last Updated on March 23, 2023 by sintu kumar
ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में वीरवार को जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के सौजन्य से अंडर-19 और अंडर-15 लड़के और लड़कियों के वर्ग में 5000 व 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने किया, जबकि इस दौरान विभिन्न खेल प्रशिक्षक और अन्य खेल प्रेमी भी प्रतियोगिता के लिए पहुंचे थे। दौड़ प्रतियोगिता में अंडर-19 लड़के और लड़कियों के वर्ग में 5000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं अंडर-15 वर्ग के लड़के और लड़कियों में 3000 मीटर की दौड़ स्पर्धाएं करवाई गई। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला के सभी 5 ब्लॉक से 100 से ज्यादा खिलाड़ी इंदिरा गांधी खेल परिसर पहुंचे थे।