-
Advertisement
Himachal की Mandi में पहाड़ी से गिरे पत्थर,अफरा-तफरी के बीच 200 लोगों ने छोड़ा घर-दहशत का माहौल
Landslide In Mandi : हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में गुरुद्वारा के पास सोमवार रात पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरे। इनकी आवाजें सुनकर लोग दहशत में आ गए। कॉलोनी के 200 से ज्यादा लोग अपने घरों से बाहर भागे और रात में सुरक्षित स्थान पर चले गए। इस दौरान कई महिलाएं व लड़कियां रोती हुई दिखाई पडी। लोगों ने डर के मारे मंदिर व रिश्तेदारों के पास शरण ली। पहाड़ से मलबा और पत्थर गिरते समय जोरदार धमाका हुआ लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और सड़क पर जमा हो गए। इस दौरान महिलाएं व बच्चे डर के मारे रोने लगे।
दरारें पड़ने से खतरा बढ़ा
नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर और क्षेत्र के पार्षद सोमेश सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निगम टीम ने प्रभावित क्षेत्र की जांच की और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने माना कि लगातार बरसात से पहाड़ी में दरारें पड़ी हुई है, जिसके कारण इस तरह का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि पहाड़ी को सुरक्षित करने के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। ये अलग बात है कि कोई बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन धमाके और पहाड़ी दरकने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
किन्नौर में आवाजाही बंद
बारिश के बीच किन्नौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 तीन स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। निगुलसरी और नाथपा में शनिवार से सड़क बंद है। अब तरांडा ढांक के पास भी भूस्खलन हो गया है। जिससे आवाजाही ना होने से आमजन को बेहद मुश्किलों से गुजरना पड रहा है।
-राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
