-
Advertisement

Marketing Strategy: छोले भटूरे खाओ…..वजन घटाओ, इस रेस्टोरेंट ने सोशल मीडिया पर छेड़ी जंग
Delhi Restaurant: नेशनल डेस्क। छोले भटूरे (Chole Bhature) किसे पसंद नहीं, बच्चे हों या बड़े हर कोई इस डिश को बड़े चाव के साथ खाना पसंद करता है। लेकिन छोले भटूरे का ज्यादा सेवन करना भी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता। काफी ज्यादा तेल और मसाले होने के कारण इन्हें बजन बढ़ने का कारण बताया जाता है। हालांकि, दिल्ली के एक रेस्टोरेंट ने अपने छोले भटूरे की बिक्री के लिए एक ऐसी तरकीब अपनाई है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं- ‘झूठ बोलो ऐसा कि सच भी शरमा जाए।’ दरअसल, ‘गोपाल जी’ रेस्टोरेंट (Gopal Ji restaurant) का कहना है कि उनके छोले भटूरे खाकर वजन घटाया (Weight Lose) जा सकता है। साथ ही बीमारियों को भी दूर भगाया जा सकता है। जब ये जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो वहां इस मसले पर जंग छिड़ गई।
Only in Delhi can you expect this 😂
Eat Chole Bhature, Lose Weight, Reduce Diseases 🫡🫡🫡 pic.twitter.com/ByIH4gsV5Y
— Worah | #WalkingInDelhi (@psychedelhic) May 26, 2024
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने इस रेस्टोरेंट की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- ‘ऐसी उम्मीद आप सिर्फ दिल्ली में ही कर सकते हैं। छोले भटूरे खाने से वजन भी घटेगा और बीमारियां भी दूर होंगी।’ ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral) हो रही है। हजारों लोग इसे देख चुके हैं और कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- लगता है भाई आयुर्वेदिक छोले भटूरे बेच रहा है। वहीं, दूसरे यूजर का कहना है- जाहिर है खाकर बीमार पड़ेंगे तो वैसे ही वजन घट जाएगा। एक अन्य ने तंज कसा है- मरे हुए लोग बीमार नहीं पड़ते और ना ही उनका वजन बढ़ता है।