इन देशों में शादी के अजब-गजब रिवाज, पढ़कर आप रह जाएंगे दंग

इन देशों में शादी के अजब-गजब रिवाज, पढ़कर आप रह जाएंगे दंग

- Advertisement -

इन दिनों शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। कुछ दिनों के बाद होलाष्टक शुरू होने वाला है और उस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं पाएंगे। बात शादी विवाह की करें तो भले दी हर देश, प्रांत समुदाय में रीति रिवाज अलग-अलग हो, लेकिन इसके मायने एक जैसे होते है। आप भारत की शादी की परंपराओं के बारे में तो जानते ही होंगे पर आज हम आप को दुनिया के कुछ देशों के रिचुअल्स के बारे में बता ने जा रहे हैं, जिनके बारे में जान कर आप हैरत में पड़ जाएंगे कि क्या ऐसा भी होता है। कहीं पर दूल्हा-दुल्हन को मुस्काराना मना है तो कहीं दूल्हे की टाई काटी जाती है। कहीं बर्थन फैंके जाते हैं तो कहीं कीचड़ ……


स्पेन में शादी के दिन दूल्हे के दोस्त तैयार दूल्हे की काटते हैं टाई

अमूमन शादी के दिन दूल्हे के दोस्त उसको सबसे अच्छा लुक देने में मदद करते हैं। लेकिन स्पेन में शादी के दिन दूल्हे के दोस्त तैयार दूल्हे की टाई काटते हैं। इतना ही नहीं शादी में मौजूद मेहमानों के बीच कटी हुई टाई को बेचते हैं। इसके बाद टाई बेचकर मिले पैसों को दूल्हा और दुल्हन को सौंप दिया जाता है।

Wedding

कांगो में, दुल्हन और दूल्हे को वेडिंग डे पर मुस्कुराने की इजाजत नहीं होती है। वहां लोग दुल्हन दुल्हे के मुस्कुराने को गलत समझते हैं। लोगों के मुताबिक वहां कपल के मुस्कुराने का अर्थ शादी के लिए गंभीर नहीं होना माना जाता है। ऐसे में जहां दुनियाभर में लोग अपनी शादी में मुस्कुराते हुए फोटो खींचवाते हैं, वहीं कांगो में दूल्हा-दुल्हन मुस्कुराने से भी डरते हैं।

यह भी पढ़े:इंडिया में एक गांव ऐसा जहां शादी करना है बेहद मुश्किल काम-कारण है चौंका देने वाला

जर्मनी में शादी के बाद, नवविवाहित जोड़े के घर में बुराई को दूर करने के लिए शादी में आए मेहमान चीनी मिट्टी के बरतन को जमीन पर फेंक देते हैं। जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन टूटे बर्तन को एक साथ जमीन से साफ करते हैं।

स्कॉटलैंड में शादी में शामिल होने आए मेहमान कपल के ऊपर खाने से बचा कचरा फेंकते हैं। इस रिचुअल के पीछे ऐसी मान्यता है कि अगर नवविवाहित जोड़े इस चीज को झेल जाते हैं जो वो अपनी शादी में हर तरह की मुश्किल का सामना एक साथ मिलकर कर सकते हैं।

Wedding

फिजी देश में शादी के लिए ऐसी मान्यता है कि अगर किसी लड़के को लड़की का हाथ उसके पापा से मांगना है तो उसे बदले में लड़की के पिता को व्हेल का दांत गिफ्ट के रूप में दिया जाता है।

चीन में शादी की रस्म में दूल्हा अपनी दुल्हन पर धनुष और बाण से कई बार वार करता है, और फिर इन तीरों को इकट्ठा करके इसे तोड़ना पड़ता है। इसका अर्थ ये है कि उनका प्यार हमेशा ऐसे ही बना रहेगा। साथ ही चीन में तुजिया समुदाय में शादी के एक महीने पहले से ही दुल्हन के रोने की प्रथा है। इस समुदाय में दुल्हन अपनी शादी से एक महीने पहले से ही रोज एक घंटे रोती है। जब शादी को 20 दिन बचते हैं तो दुल्हन के साथ उसकी मां भी बैठकर रोने लगती है और शादी के 10 दिन बचने पर दुल्हन की दादी और नानी भी साथ बैठकर रोती हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | Marriage | Countries | Marriage Rituals | stunned | strange rituals
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है