- Advertisement -
मंडी। नगर निगम मंडी में अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों और अपनी दुकानों के बाहर सामान सजाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा इसे लेकर नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया। जिसके तहत शहर में नगर निगम के द्वारा अनाधिकृत रेहड़ी फहड़ी वालों और अपनी दुकानों के बाहर पैदल रास्ते में सामान सजाने वालों को माइक के माध्यम से सूचना दी जा रही है। इसके बाद निगम ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्यवाही करेगी और ऐसे दुकानदारों के सामान को भी निगम द्वारा जब्त कर दिया जाएगा।
- Advertisement -