-
Advertisement
Sukhu Govt | Breaking | Policy 2025 |
हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्तियां अब साल में तीन बार होंगी। राज्य सरकार ने पीजी पॉलिसी-2025 अधिसूचित कर दी है। नई व्यवस्था के तहत भर्तियां मार्च, जुलाई और नवंबर के अंत में की जाएंगी। राज्य सरकार ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया को सुचारु बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही, एम्स चमियाना में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों के लिए फील्ड पोस्टिंग की शर्त हटा दी गई है। यह छूट केवल चमियाना के डॉक्टरों को ही मिलेगी, अन्य मेडिकल कॉलेजों में यह नियम लागू नहीं होगा। राज्य सरकार ने 10 अक्तूबर को रेजिडेंट डॉक्टरों की नीति में बदलाव किया था, जिसे 15 अक्तूबर को पुनः संशोधित किया गया। नीति के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीएमओ कार्यालय और स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय में की गई पोस्टिंग को बॉन्ड अवधि के तहत परिधीय पोस्टिंग माना जाएगा। वहीं, कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर्स की सेवाएं अब बॉन्ड अवधि में परिधीय पोस्टिंग के रूप में नहीं गिनी जाएंगी। नीति के तहत सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का चयन लिखित परीक्षा से होगा।
