-
Advertisement
Sukhu Govt | Finicial Assistance | School Uniform |
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल वर्दी सहायता की राशि जारी कर दी गई है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश दिए हैं कि छात्राओं, अनुसूचित जाति-जनजाति और बीपीएल वर्ग के लड़कों को प्रति छात्र 600 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाए। यह राशि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जारी की गई है। सामान्य वर्ग के लड़कों को इस साल भी अपने खर्च से ही वर्दी तैयार करनी होगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार जिलों से प्राप्त मांग के आधार पर वर्दी सहायता की राशि 27 फरवरी 2026 को जिला कार्यालयों के बैंक खातों में भेज दी गई है। अब जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र विद्यार्थियों तक यह राशि एक माह के भीतर सीधे उनके या उनकी माता के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाए।
