-
Advertisement

सुक्खू बोले- जो जिले छूट गए उन्हें कैबिनेट विस्तार में अधिमान देंगे
शिमला। हिमाचल में सुक्खू सरकार ने कैबिनेट विस्तार किया और सात विधायकों को मंत्री बनाया। शिमला जिला से तीन विधायकों को मंत्री बनाया गया है जबकि सबसे बड़े जिला कांगड़ा से फिलहाल चंद्र कुमार को ही मंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सुखविंदर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि साफ व स्वच्छ छवि के विधायकों को मंत्री बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:टीम सुक्खू को मिले 7 मंत्री, शिमला ज़िला का रहा दबदबा
उन्होंने कहा कि चार विधायक पहली बार मंत्री बने हैं, सभी युवा व पढ़े लिखे हैं। सभी युवा चेहरे प्रदेश की सेवा करना चाह रहे हैं। शिमला जिला से तीन मंत्री बनाए जाने पर सीएम ने कहा कि सभी पढ़े-लिखे युवा को मेरिट के आधार पर मंत्री पद दिया गया है। अभी सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, जो जिले छूट गए है उन्हें कैबिनेट विस्तार में अधिमान दिया जायेगा। जाहिर है कांगड़ा से पूर्व मंत्री सुधीर कुमार को मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। साथ ही बिलासपुर से राजेश धर्माणी को भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल थे। कांगड़ा से सिर्फ एक मंत्री बनाया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।