-
Advertisement
Sundernagar || CM Child Session || Kuldeep Pathania
Last Updated on June 10, 2023 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बाल सत्र का आयोजन 12 जून को किया जा रहा हैं। देश के भविष्य बच्चे इस दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायकों, मंत्रियों और सीएम की भूमिका में नजर आएंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में इस ऐतिहासिक बाल सत्र का आयोजन विश्व बाल श्रम दिवस के मौके पर किया जा रहा है। बाल सत्र में सुंदरनगर के सरकारी स्कूल की जान्हवी सीएम की भूमिका में होगी। बच्चे देश का भविष्य होते हैं उन्हे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से देश भर से कुल 1108 में से 68 बच्चे चुने गए हैं। जिसमे 63 हिमाचल के है, जो 43 विधानसभा क्षेत्रों से चुने गए हैं जबकि बाहरी राज्यों से केवल पांच बच्चें है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि 60 बच्चें सरकारी स्कूल के हैं। सत्र के लिए 40 लड़कियां व 18 लड़के चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि सत्र सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा जो दोपहर ढाई बजे तक चलेगा। आधे घंटे का प्रश्न काल होगा।