-
Advertisement
Isolation Ward से भाग निकला तब्लीगी जमात का मौलाना, पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा
Last Updated on April 2, 2020 by
रामगढ़। झारखंड में रामगढ़ सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड (Isolation Ward) से तब्लीगी जमात का एक मौलाना स्वास्थ्यकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखते हुए उसे 12 घंटे में पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौलाना को बीती शाम जांच कर आइसोलेशन वार्ड में रखा था। देर रात को स्वास्थ्य कर्मियों की नजर आइसोलेशन वार्ड में पड़ी तो सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
इसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम रात-भर मौलाना को ढूंढने के लिए शहर व विभिन्न मोहल्ले में छानबीन करते रहे। अंतत: 12 घंटे के बाद गुरुवार सुबह अधिकारियों ने उसे घर से ही पकड़कर आइसोलेशन वार्ड में कड़ी सुरक्षा के बीच भर्ती कराया। सिविल सर्जन डॉ नीलम चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मौलाना व अलावा उसकी पत्नी का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।