-
Advertisement
Kangra अस्पताल में इलाज करवाने आई महिला की मौत, कोरोना जांच को लिए सैंपल
कांगड़ा। सिविल अस्पताल कांगड़ा में देर रात इलाज करवाने आई एक बुजुर्ग महिला (Woman) की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग (Health Department) और कांगड़ा प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अस्पताल को होल्ड पर रख दिया है। वहीं महिला की मौत के बाद महिला का सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आज शाम तक आने की उम्मीद है। रिपोर्ट आने तक सिविल अस्पताल में कोई भी गतिविधियां नहीं होंगी। वहीं अस्पताल स्टाफ डाक्टर और मरीजों को भी अस्पताल के अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: अमनदीप अस्पताल की कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के संपर्क में थे कांगड़ा जिला के 13 लोग, लिस्ट जारी
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात कांगड़ा (Kangra) के निकटवर्ती गांव जोगीपुर से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग महिला को किडनी से संबंधित बीमारी है। वहीं अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। लेकिन महिला ने 108 एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद टांडा मेडिकल कॉलेज ने महिला के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं।
यह भी पढ़ें: Corona की Vaccine का पांच हजार इंसानों पर ‘महा’ परीक्षण शुरू; जल्द मिल सकती है कामयाबी!
बुजुर्ग महिला का शव भी अभी तक टांडा (Tanda) में ही रखा गया है। जिसे रिपोर्ट आने के बाद ही परिजनों के हवाले किया जाएगा। बुजुर्ग महिला को चेक करने वाला डॉक्टर भी अस्पताल के अंदर ही है, जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती अस्पताल स्टाफ को अंदर ही रहना होगा। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी कांगड़ा जतिन लाल ने बताया है कि एहतियात के तौर पर अस्पताल को होल्ड पर रखा है और जैसे ही महिला की रिपोर्ट आएगी, उसके मुताबिक ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

