-
Advertisement
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली से शिक्षिका गिरफ्तार, छात्रों को रटवाए थे सवाल
NEET-UG 2026 Paper Leak : NEET-UG 2026 परीक्षा के बायोलॉजी के पेपर लीक होने के मामले में सीबीआई ने एक और मुख्य आरोपी की पहचान की है। सीबीआई ने मूलत: महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली एक वरिष्ठ बॉटनी विषय की टीचर मनीषा गुरुनाथ मंडहरे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मनीषा मंडहरे को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था। उन्हें बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच रखने का अधिकार था।
लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन बरामद
सीबीआई के मुताबिक, अप्रैल 2026 में मनीषा मंडहरे ने पुणे की मनीषा वाघमारे (जिसे 14 मई को गिरफ्तार किया जा चुका है) के जरिए नीट के छात्रों को एकत्र किया और अपने पुणे स्थित घर पर विशेष कोचिंग क्लास चलाई।इन कक्षाओं में उन्होंने बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल छात्रों को बताए, नोट्स लिखवाए और किताबों में मार्क करवाए। जांच में पाया गया कि इनमें से ज्यादातर सवाल 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा के असली प्रश्नपत्र से मेल खाते थे। सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में देशभर में 6 जगहों पर छापेमारी भी की है। इस दौरान कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की जांच की जा रही है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

