-
Advertisement
ब्रिटेन में #Corona की नई किस्म से दहशतः नीदरलैंड ने आने वाली फ्लाइटों पर लगाई रोक
Last Updated on December 20, 2020 by saroj patrwal
कोविड-19 ( Covid-19) की नई स्ट्रेन का पता चला है जो इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व इलाकों में तेजी से फैल रही है। इसके सामने आने के बाद नीदरलैंड ने इस साल के अंत तक ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। ब्रिटिश विज्ञानियों ने वायरस के इस नए प्रकार को ‘वीयूआइ 202012/01’ नाम दिया है। नीदरलैंड ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक इसलिए लगाई है ताकि इसका प्रकोप उसकी सीमा तक नहीं पहुंचे।ब्रिटेन की सरकार ने भी यहां पर कुछ कड़े कदम उठाएं हैं। पीएम बोरिस जॉनसन( PM Boris Johnson) ने राजधानी में एक बार फिर से नवंबर जैसे राष्ट्रीय प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इसके साथ ही क्रिसमस ( Christmas)के दौरान प्रतिबंधों में दी जीने वाली छूट भी रद्द कर दी है। वहां पर क्रिसमस को मनाने के लिए लोगों को एक दिन का समय दिया गया है। पहले यह छूट पांच दिनों की थी। लंदन और दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में रविवार सुबह से चौथे टियर के प्रबंध लागू होंगे, जो राष्ट्रीय लॉकडाउन ( Lockdown) के समान होंगे। इस प्रतिबंध के तहत लोगों को घरों पर ही रहना होगा, बिना किसी कारण घर से बाहर निकलने पर पाबंदी होगी वहीं जिम , रेस्त्रां, योगा क्लासेस आदि पर रोक रहेगी।
पीएम जॉनसन का कहना है कि क्रिसमस के जश्न को लेकर पहले दी गई छूट को वापस लेते हुए उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन ये जरूरी है। उन्होंने ये भी कहा है कि हम अगले वर्ष क्रिसमस को पूरी धूमधाम के साथ अपने लोगों के साथ मना सकें, इसलिए जरूरी है कि आज हम इसको त्याग दें। ये सही है कि इस बड़े त्योहार पर सभी लोग अपने परिवार के बीच अपने दोस्तों के बीच मिलना और रहना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार हमें इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। , वायरस की यह नई किस्म वास्तविक वायरस की तुलना में कम घातक है या नहीं और वैक्सीन इस पर कम प्रभावी होगी, इसके हमारे पास सबूत भी नहीं हैं। हमें इस वायरस के बारे में कम जानकारी है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।